ISRO will take a big leap with this small rocket, launching is tomorrow; Will it do wonders in space?

Image courtesy google

ISRO का SSLV रॉकेट शुक्रवार को EOS-8 और स्पेस रिक्शा नाम की कंपनी के एक सैटेलाइट्स के साथ लॉन्च होगा। एसएसएलवी रॉकेट से इसरो को काफई उम्मीदें हैं।

ISRO’s SSLV rocket will launch on Friday with EOS-8 and a satellite of a company named Space Rickshaw. ISRO has a lot of expectations from the SSLV rocket.

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। इसरो का नया और महत्वाकांक्षी रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएसएलवी) शुक्रवार सुबह श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा। इस रॉकेट के साथ 175 किलोग्राम का अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट EOS-8 और चेन्नई स्थित स्टार्टअप स्पेस रिक्शा का SR-0 डेमो सैट पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किए जाएंगे।

On the occasion of 78th Independence Day, the Indian Space Research Organization (ISRO) is going to take another big leap in the field of space. ISRO’s new and ambitious rocket Small Satellite Launch Vehicle (SSLV) will be launched from Sriharikota on Friday morning. With this rocket, the 175 kg Earth imaging satellite EOS-8 and SR-0 demo set of Chennai-based startup Space Rickshaw will be placed in low Earth orbit.

जानकारों का कहना है कि EOS-8 सैटेलाइट नई और भविष्य की तकनीकों से भरा हुआ है, जो इसरो और भारत के सपनों को शक्ति प्रदान करेगा। इस सैटेलाइट पर एक विशेष उपकरण है अल्ट्रा-वायलेट (यूवी) प्रकाश के संपर्क का माप करेगा। यह गगनयान मिशन में भी सहायक होगा। मिशन के दौरान यह उपकरण अंतरिक्ष यात्रियों के अल्ट्रा-वायलेट प्रकाश के संपर्क का माप करेगा। यह उपकरण गगनयान मिशन के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है

Experts say that the EOS-8 satellite is full of new and futuristic technologies, which will power the dreams of ISRO and India. A special instrument on this satellite will measure exposure to ultra-violet (UV) light. It will also be helpful in Gaganyaan mission. The instrument will measure astronauts’ exposure to ultra-violet light during the mission. This equipment can prove to be very important for the Gaganyaan mission.

इस सैटेलाइट को एसएसएलवी रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा। एसएसएलवी की पहली उड़ान 2022 में असफल रही थी, लेकिन 10 फरवरी 2023 की दूसरी उड़ान सफल रही। इसरो को उम्मीद है कि इस तीसरी उड़ान के बाद एसएसएलवी को कमर्शियली और बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके साथ ही इसरो के अनुसार, इस रॉकेट में लगभग 21 नई तकनीकों का परीक्षण किया जा रहा है।

This satellite will be launched by SSLV rocket. The first flight of SSLV in 2022 was unsuccessful, but the second flight on 10 February 2023 was successful. ISRO hopes that after this third flight, SSLV can be used commercially in a better way. Along with this, according to ISRO, about 21 new technologies are being tested in this rocket.

एसएसएलवी को इसरो ने छोटे सैटेलाइटों के बढ़ते वैश्विक बाजार को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। यह रॉकेट 34 मीटर ऊंचा है और इसका वजन मात्र 120 टन है, जबकि यह 500 किलोग्राम तक का भार अंतरिक्ष में ले जा सकता है। इसरो के चेयरमैन डॉ. एस. सोमनाथ का मानना है कि एसएसएसवी भारत के कमर्शियल लॉन्चरों के लिए एक गेम चेंजर है।

SSLV has been designed by ISRO keeping in mind the growing global market for small satellites. This rocket is 34 meters high and weighs only 120 tonnes, while it can carry a load of up to 500 kg into space. ISRO Chairman Dr. S. Somnath believes that SSSV is a game changer for commercial launchers in India.

एसएसएलवी की मुख्य विशेषता यह है कि इसे एक सप्ताह के भीतर तैयार किया जा सकता है। इसे बड़े पैमाने पर एकीकरण और न्यूनतम परीक्षण की जरूरत के साथ डिजाइन किया जा सकता है। विश्लेषकों का अनुमान है कि प्रत्येक एसएसएलवी रॉकेट की लॉन्च लागत लगभग 30-35 करोड़ रुपये होगी, जो इसे अपने वर्ग में सबसे सस्ता लॉन्चर बनाती है। इसरो के अनुसार, वैश्विक छोटे सैटेलाइट उद्योग का अनुमान 2020 में 3.25 बिलियन डॉलर था और 2030 तक यह 13.71 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

The main feature of SSLV is that it can be prepared within a week. It can be designed with large-scale integration and minimal testing required. Analysts estimate the launch cost of each SSLV rocket to be around Rs 30-35 crore, making it the cheapest launcher in its class. According to ISRO, the global small satellite industry was estimated at $3.25 billion in 2020 and could reach $13.71 billion by 2030.

Please like subscribe comment your precious thoughts on universe discoveries

Full article source google

https://ef319omq1vrt6xbghnm0-e-nfe.hop.clickbank.net

https://www.amazon.in/b?_encoding=UTF8&tag=555101-21&link

5 thoughts on “ISRO will take a big leap with this small rocket, launching is tomorrow; Will it do wonders in space?

Leave a reply to Birendra Kumar Cancel reply